फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

81 बोटा सागौन की लकड़ी सीज

Wed, 01 Jun 2016 10:58 PM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
मिहींपुरवा कस्बे में जंगल से काटी अवैध कटान की लकड़ी बरामदगी का दौर थम नहीं रहा है। मंगलवार रात को मोतीपुर रेंज कार्यालय की टीम ने लकड़मंडी इलाके में दबिश देकर 81 बोटा सागौन की लकड़ी बरामद की है। इसकी कीमत लगभग सात लाख रुपये आंकी जा रही है।
विज्ञापन


बरामद लकड़ी को रेंज कार्यालय ले जाकर सीज कर दिया गया है। वन विभाग की टीम ने दो दिन पूर्व लकड़मंडी इलाके से 100 से अधिक बोटा सागौन की लकड़ी बरामद की थी। कागजात न मिलने पर उसे सीज कर दिया गया था। इस मामले में अभी जांच चल रही है।

तभी मंगलवार रात लकड़मंडी इलाके में भारी मात्रा में जंगल के कटान होने की सूचना मिली। इस पर डीएफओ आशीष तिवारी ने छापेमारी के निर्देश दिए। डीएफओ ने बताया कि वन क्षेत्राधिकारी खुर्शीद आलम ने रेंज कार्यालय की टीम के साथ छापेमारी की तो नाजिम अली के आवासीय परिसर से 81 बोटा सागौन की लकड़ी बरामद हुई।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि यह लकड़ी किसी इजहार नामक व्यक्ति ने डंप की है। मौके पर कागजात नहीं मिले। बरामद लकड़ी को रेंज कार्यालय पहुंचाकर सीज कर दिया गया है। जांच उप प्रभागीय वनाधिकारी जेएन सिंहको सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें