फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा दुकान का ताला काट लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर के मोहल्ला गुलामअलीपुरा में थाने से 50 मीटर दूर पर स्थित सराफा की दुकान का ताला काटकर चोरों ने नकदी और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


सुबह चोरी की जानकारी होने के बाद हड़कंप मचा। इस मामले में पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी है। फिंगर प्रिंट स्पेशलिस्ट और डाग स्क्वायड ने दुकान को खंगालकर कुछ तथ्य एकत्रित किए हैं।

लेकिन अभी तक पुलिस चोरी की तह तक नहीं पहुंची है। दरगाह शरीफ थाना अंतर्गत मोहल्ला गुलामअलीपुरा में थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर राजलक्ष्मी ज्वैलर्स व बर्तन शॉप स्थित है।
विज्ञापन


यह दुकान मोहल्ला निवासी आदित्य सिंह की है। प्रतिदिन की तरह शनिवार रात आदित्य दुकान बंद कर घर गए थे। सुबह आसपास के लोगों ने दुकान का ताला टूटा देखा।

इस पर फोन कर दुकान मालिक आदित्य को सूचना दी। वह मौके पर पहुंचे तो दुकान के अंदर रखी ढाई किलो चांदी, नकदी समेत सारा सामान गायब मिला।

लगभग डेढ़ लाख से अधिक की संपत्ति चोर समेट ले गए। थानाध्यक्ष रामजी यादव मौके पर पहुंचे। एसओ की सूचना पर सीओ सिटी भी फोरेंसिक एक्सपर्ट और डाग स्क्वायड के साथ दुकान पर आए।
विज्ञापन


लगभग एक घंटे तक विशेषज्ञों ने दुकान से फिंगर प्रिंट लिए। वहीं डाग स्क्वायड ने दुकान के आसपास के क्षेत्र को खंगाला।

थानाध्यक्ष का कहना है कि कुछ सुराग हाथ लगे हैं। पीड़ित व्यवसायी की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

घर का ताला तोड़कर एक लाख से अधिक की चोरी
विशेश्वरगंज। थाना अंतर्गत कंछर भट्ठा निवासी बदलूराम तिवारी शनिवार को पूरे परिवार के साथ पुराने घर पर मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। नए मकान पर ताला लगा हुआ था।

तभी मकान के पीछे की दीवार फांदकर घर में घुसे चोरों ने ताला तोड़कर 20 हजार रुपये नकदी, सोने-चांदी के जेवरात व अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया।

सुबह परिवार के लोगों को चोरी की जानकारी हुई। इस मामले में पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें