फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज न बांटने पर 37 कोटेदारों पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। बायोमीट्रिक राशन वितरण में देरी पर 37 कोटेदारों के खिलाफ आपूर्ति महकमे ने कार्रवाई की है। कोटेदारों से एक लाख 10 हजार रुपये की जमानत धनराशि को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन


सभी कोटेदारों को चेतावनी दी गई है। सुधार न होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जनपद में बायोमीट्रिक मशीन से कार्डधारकों को अनाज वितरण का आदेश दिया गया था। लेकिन कोटेदारों की ओर से इसमें लापरवाही बरती जा रही थी।

इस मामले में जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने आपूर्ति विभाग को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिला आपूर्ति अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि बायोमीट्रिक मशीन से राशन कार्डधारकों को निर्धारित तिथि पर अनाज का वितरण किया जाना था।
विज्ञापन


लेकिन विकासखंड शिवपुर के 37 कोटेदारों ने लापरवाही बरती है। शिवपुर के सात कोटेदारों ने 21 दिसंबर तक मात्र 20 प्रतिशत अनाज का वितरण किया।

जिस पर उनकी पांच-पांच हजार रुपये की जमानत धनराशि जब्त कर ली गई है। इसी तरह 30 कोटेदारों ने निर्धारित तिथि ने महज 50 फीसदी अनाज का ही वितरण किया। इन सभी कोटेदारों की ढाई-ढाई हजार रुपये की जमानत धनराशि जब्त की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें