शामली। अजंता चौक के पास दुकान में चोरी करते हुए एक युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
दिल्ली रोड नानूपुरा निवासी महबूब ने तहरीर देकर बताया कि वह अजंता चौक के समीप फल की दुकान करता है। उनकी दुकान में डेढ़ दो माह के अंतर पर कई बार चोरी हो चुकी है, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आ रहा था। इसके बाद उसने रात में दुकान की निगरानी करनी शुरू कर दी थी। शनिवार रात करीब साढ़े तीन बजे वह दुकान पर पहुंचा, तो उसने दुकान में चोरी करते हुए युवक को देख लिया और उसे पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी युवक को पुलिस को सौंप दिया। महबूब ने बताया कि उनकी दुकान से अब तक लगभग पांच हजार रुपये व लगभग 40 हजार रुपये के फल चोरी हो चुके हैं। उधर, अजंता चौक पर चेकिंग के दौरान एक युवक को संदिग्ध हालात में पकड़ लिया। तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से छुरी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी सुधीर निवासी लिलौन को गिरफ्तार कर लिया।