फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उचक्के ने डिक्की तोड़कर उड़ाए 53 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
रिसियामोड़ (बहराइच)। डिहवा गांव निवासी प्रधान पति अपने भांजे का इलाज कराने जिला मुख्यालय गए थे। एक नर्सिंगहोम के सामने बाइक खड़ी थी। उचक्के ने बाइक की डिक्की से बैग उड़ा दिया। उसमें रखे 22 हजार नगदी तो गई ही, उचक्के ने बैग में मौजूद एटीएम कार्ड से भी 31 हजार रुपये नगदी भी उड़ा दी। इस मामले में कोतवाली नगर में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

रिसिया थाना अंतर्गत ग्राम डिहवा निवासी प्रधान पति गुलाम अहमद अपने भांजे को इलाज कराने के लिए सुबह जिला मुख्यालय गए थे। यहां पर सिविल लाइंस क्षेत्र में जिला अस्पताल के निकट स्थित एक नर्सिंग होम के सामने वह अपनी बाइक खड़ी कर भांजे को दिखाने अंदर ले गए। इसी दौरान उचक्कों ने उनके बैग की डिक्की तोड़कर बैग पर हाथ साफ कर दिया। वापस लौटने पर प्रधान पति को घटना के बारे में पता चला तो वह सकते में आ गए। प्रधानपति ने बताया कि बैग में 22 हजार नगदी, एटीएम कार्ड, रिवाल्वर लाइसेंस व अन्य जरूरी अभिलेख मौजूद थे। जब प्रधानपति उचक्के को खोज रहे थे इसी दौरान उनके एटीएम कार्ड से 31 हजार रुपये निकलने का भी मैसेज आ गया। इस मामले में उन्होंने नगर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें