फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता की गला दाबकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मोहल्ला मंसूरगंज निवासी एक विवाहिता को ससुराल के लोगों ने दहेज में नकदी व बाइक की डिमांड पूरी न होने पर पहले मारापीटा। फिर गला दबाकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पति समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। आरोपी घटना के बाद से फरार हैं।
विज्ञापन

दरगाह शरीफ थाना अंतर्गत मोहल्ला मंसूरगंज निवासी बब्बन ने थाने पर दी गई तहरीर में कहा है कि उसने अपनी बेटी रुकइया का विवाह पांच वर्ष पूर्व इसी मोहल्ला निवासी खलील के साथ किया था। लेकिन विवाह के बाद से कम दहेज की बात को लेकर उसकी बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। आए दिन मारापीटा जाता था। दो लाख रुपये नकदी व बाइक की डिमांड की जा रही थी। इस मामले में रुकइया ने मायके के लोगों को सूचना दी। पिता बब्बन का कहना है कि दामाद व ससुराल के अन्य लोगों से बातचीत कर पारिवारिक स्थिति ठीक होने पर डिमांड पूरी करने का आश्वासन दिया। लेकिन उत्पीड़न थमा नहीं। बब्बन ने बताया कि गुरुवार रात में आस पड़ोस के लोगों से रुकइया को मारने-पीटने की सूचना मिली। इस पर बब्बन का भाई छब्बन भतीजी की ससुराल पहुंचा। यहां पर रुकइया आंगन में मृत मिली। ससुराल के लोग फरार थे। सूचना पाकर मायके के अन्य लोग भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। पिता बब्बन की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के पति खलील, ससुर सलीम, सास हसीन जहां व देवर सहजादे, जलील, चुन्नू को नामजद करते हुए केस दर्ज कर जांच शुरू की है। थानाध्यक्ष संजय दूबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें