फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से ढाई लाख रुपये बरामद, सीज

Sun, 24 Mar 2019 10:35 PM IST
Praveen Singh न्यूज डेस्क, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में हुजूरपुर रोड पर उड़नदस्ते की टीम ने एक कार से ढाई लाख रुपये नकदी बरामद की। बरामद नकदी को सीज करते हुए जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

लोकसभा बहराइच के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सदर बहराइच के लिए गठित उड़नदस्ता टीम द्वितीय के मजिस्ट्रेट अवर अभियंता पीडब्ल्यूडी श्रीकृष्ण वर्मा व उपनिरीक्षक अशोक कुमार अन्य सदस्यों के साथ हुजूरपुर रोड पर चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन


निंदूरा हुजूरपुर मार्ग पर एक कार को आते समय रोका गया। कार में गोंडा जनपद के कोतवाली नगर के पूरे शिव बख्तावर निवासी अयाज खां पुत्र अब्दुल रशीद के पास से 2,50,000 रुपये नकद बरामद किया गया। बरामद पैसे के बारे में वे कोई कागजात नहीं दिखा सके। इस पर टीम ने पैसे को सीज कर दिया है। कार को भी कब्जे में ले लिया गया है। मजिस्ट्रेट श्रीकृष्ण वर्मा ने बताया कि बरामद पैसे और कार को सीज कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें