राजीचौराहा (बहराइच)। बभनौटी शंकरपुर गांव निवासी एक किशोर की पालेसर के पट्टे में फंसकर शनिवार सुबह मौत हो गई। पुलिस को सूचना देने के बाद किशोर का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
बौंडी थाना अंतर्गत शंकरपुर बभनौटी गांव निवासी कदीर का आटा-चक्की का कारखाना है। उसी में आटा-चक्की मशीन के साथ पालेसर लगा हुआ है। शुक्रवार सुबह 10 बजे के आसपास गांव के कुछ लोग धान लेकर आए थे। चावल निकालने के लिए पालेसर मशीन स्टार्ट कर निकलते समय कदीर का 14 वर्षीय पुत्र रियाज अहमद पट्टे की चपेट में आ गया। पट्टे में लिपटकर उसकी मौत हो गई। बौंडी थाने पर सूचना देने के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। वहीं रियाज की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तक इस मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर देने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।