फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से सामूहि क दुष्कर्म, वीडियो बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मटेराचौराहा (बहराइच)। एक किशोरी जिला मुख्यालय स्थित एक मॉल में नौकरी करती है। रात में वह ड्यूटी कर घर लौट रही थी। तभी एक युवक ने किशोरी को लिफ्ट दिया और कुछ दूर जाकर बाइक बाग ले जाकर रोक दी।
विज्ञापन


बाग में उसके दो साथी पहले से ही मौजूद थे, जहां सभी ने सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी का वीडियो भी बनाया। पुलिस ने केस दर्ज कर तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाली नानपारा के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी काफी गरीब है। पिता की अरसा पूर्व मौत हो चुकी है। किशोरी जिला मुख्यालय पर स्थित एक मॉल में नौकरी कर परिवार का भरण पोषण करती है।
विज्ञापन


बीती रात ड्यूटी के बाद बस से चौराहा पर घर जाने के लिए उतरी। चौराहे से जब वह गांव जा रही थी। तभी रोहित शर्मा पहुंच गया। उसने रात अधिक होने की बात कहकर किशोरी को बाइक से गांव पहुंचाने की बात कही।

किशोरी युवक के झांसे में आकर बाइक पर बैठ गई। रास्ते में युवक गांव के रास्ते पड़ने वाले बाग में रुक गया। वहां उसके दोस्त आशीष पांडेय और हरभजन सिंह पहले से मौजूद थे।

सभी ने असलहे के बल पर किशोरी के साथ सामूहिक दुराचार किया। वीडियो भी बनाया। किसी तरह किशोरी ने घर पहुंचकर आपबीती बताई।

पुलिस ने किशोरी की तहरीर पर तीनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक आरपी यादव ने बताया कि तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में सभी ने जुर्म स्वीकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें