फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चहलारीघाट घूमने गए तीन दोस्त घाघरा में नहाते समय डूबे

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दोस्त घाघरा में डूबे, दो को निकाला, एक लापता
विज्ञापन

राजीचौराहा (बहराइच)। शहर के सखैयापुरा मोहल्ला निवासी तीन दोस्त रविवार को घूमने के लिए चहलारीघाट पुल गए थे। इस दौरान तीनों युवक घाघरा नदी में नहाने लगे, तभी तेज बहाव में वे बह गए। आसपास के लोगों की सूचना पर गोताखोरों की मदद से दो युवकों को सकुशल बचा लिया गया। जबकि पांच घंटे से गोताखोर लापता एक युवक की तलाश कर रहे हैं, लेकिन उसका पता नहीं चला है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर के मोहल्ला सखैयापुरा निकट काली मंदिर निवासी नितिन सिंह (20) पुत्र अनिल, सौरभ सैनी (18) पुत्र नटवर सैनी और अंकित सैनी (19) पुत्र गुड्डू सैनी रविवार की छुट्टी मनाने के लिए बाइक से घर से निकले थे। तीनों युवकों ने हरदी थाना क्षेत्र के चहलारीघाट पुल पर घूमने का मन बनाया। इसके बाद तीनों बाइक से चहलारीघाट पुल पहुंच गए। यहां दोपहर का समय होने के कारण गर्मी लगने पर तीनों दोस्तों ने घाघरा नदी में नहाने का निर्णय लिया। तीनों दोस्त घाघरा नदी में नहा रहे थे। तभी तेज बहाव के कारण वे नदी की धारा के साथ बहने लगे। आसपास के लोगों ने तीनों युवकों की चीख पुकार सुनी। इसके बाद वहीं मौजूद कुछ गोताखोर नदी में कूद पड़े। घटना की सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी महसी नागेंद्र कुमार और हरदी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से नितिन और सौरभ को बाहर निकाला गया। जबकि अंकित सैनी की तलाश गोताखोर लगभग पांच घंटे तक करते रहे। इसके बाद भी उसे नहीं तलाशा जा सका। उधर, युवक के लापता होने की सूचना पर तीनों के परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें