फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम के साथ युवक ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बालिका से युवक ने किया रेप
विज्ञापन

गांव में सीओ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे
बहराइच। रानीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बालिका के साथ गांव के ही युवक ने दुराचार किया। मामले की सूचना मिलने पर सीओ रिसिया पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे। बालिका को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

रानीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 11 वर्षीय बालिका रविवार देर शाम गांव के बाहर शौच के लिए गई थी। तभी गांव के ही एक युवक ने उसे दबोच लिया। आरोपी उसे खेत में घसीट ले गया और दुराचार किया। बच्ची की चीख पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े। लेकिन तब तक आरोपी युवक मौके से भाग गया। घटना की सूचना मिलने पर सीओ रिसिया अखंड प्रताप सिंह और रानीपुर एसओ देवानंद रजक मौके पर पहुंच गए। सीओ रिसिया ने बताया कि बालिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। उसके पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। सीओ ने आरोपी युवक का नाम बताने से इन्कार किया। मामला दो समुदायों के बीच होने के कारण तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें