फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया व बुखार से मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। तराई में मौसम परिवर्तन के साथ डायरिया व बुखार जानलेवा बना हुआ है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बुखार व डायरिया पीड़ित मासूम की मौत हो गई। जबकि विभिन्न संक्रामक रोगों से पीड़ित और 18 रोगी भर्ती हुए हैं। इनमें चार रोगियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें केजीएमयू लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गिलौला थाना अंतर्गत गिलौला निवासी मोहित (04) पुत्र अक्षयवर यादव को डायरिया व बुखार की शिकायत पर सुबह परिवारीजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया था। लेकिन इलाज शुरू होते ही उसकी मौत हो गई। नितिन को बुखार के साथ उल्टी दस्त की शिकायत थी। उधर, बुखार, डायरिया, निमोनिया व अन्य रोगों से पीड़ित 18 रोगी जिला अस्पताल में भर्ती करवाए गए हैं। इनमें पिंकी (4) रानीपुर, सूफिया (4) दरगाह, सुमित (4) रामगांव, पूनम (2) नवागढ़ी, जुबेर अहमद (10 माह) गिलौला, विकास (01)अचौलिया रानीपुर, पुष्पा (4) गंडौरा पयागपुर, व अल्ताफ (3) पिपरा पयागपुर भर्ती हुए हैं। इनमें जुबेर, विकास, पुष्पा और अल्ताफ की हालत नाजुक बताई गई है। इन्हे केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें