फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य के खाते से निकाले 1.87 लाख रुपये

Thu, 29 Jun 2017 10:44 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
औरैया में कैश के साथ पकड़ा गया कोचिंग संचालक - फोटो : SELF
विज्ञापन
महसी में स्थित पंडित रामहर्ष मिश्र स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य के खाते से हैकर्स ने तीन दिन में 1.87 लाख रुपये उड़ा दिए। इसका पता बुधवार को बैंक पहुंचने पर प्रधानाचार्य को चला तो वह भौचक रह गए। इस मामले में पीड़ित प्रधानाचार्य ने बैंक प्रबंधक को प्रार्थना पत्र देकर पुलिस को सूचना दी है। अभी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। 
विज्ञापन


गिलौला के चकाकुट्टी गांव निवासी रामचंद्र शुक्ल हरदी थाना अंतर्गत महसी बाजार में स्थित पंडित रामहर्ष मिश्र स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात हैं। उनका वेतन का बैंक खाता महसी के इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में है।

प्रधानाचार्य का कहना है कि खाते में एक लाख 87 हजार 49 रुपये थे। बुधवार को वह पारिवारिक जरूरतों के लिए बैंक से पैसा निकालने पहुंचे तो खाते में सिर्फ 49 रुपये होने का पता चला। प्रधानाचार्य का कहना है कि बैंक स्टेटमेंट निकलवाने पर पता चला कि उनके खाते से नोएडा में 19 से 21 जून के मध्य तीन बार में एक लाख 87 हजार रुपये नेट के माध्यम से निकाले गए हैं। प
विज्ञापन


रेशान प्रधानाचार्य ने इस मामले में बैंक के शाखा प्रबंधक को सूचना देने के साथ ही लीड बैंक प्रबंधक श्रवण कुमार को जानकारी दी है। लीड बैंक प्रबंधक ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। प्रधानाचार्य ने हरदी थाने की पुलिस को भी अवगत कराया है। हालांकि अभी इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं हुआ है और न ही बैंक ने कोई कार्रवाई की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें