फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: घर का ताला तोड़कर 10 लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर के ढपालीपुरवा मोहल्ले में सोमवार रात चोरों ने सराफ के घर का ताला तोड़कर नकदी व जेवर समेत 10 लाख का माल साफ कर दिया। मुकदमा दर्ज करवाने के लिए पीड़ित दिनभर कोतवाली के चक्कर काटता रहा।
विज्ञापन

ढपालीपुरवा निवासी मुकुल उर्फ वीरेंद्र कुमार सोनी सराफ हैं। वह किसी काम सेे परिवार के साथ बाहर गए थे। मंगलवार सुुबह लौटे तो देखा कि चैैनल व कमरे का ताला टूटा है। कमरे में जाकर देखा तो आलमारी में रखा सोने का हार, सोने की तीन नथिया, सोने की पांच अंगूठी, सोने की एक मुहर, तीन पायल, एक पायजेब व ढाई लाख की नकदी गायब थी।
उन्होंने बताया कि जेवर व नकदी समेत 10 लाख की चोरी हुई हैै। तिकोनीबाग पुलिस चौकी को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर आकर जांच तो की, लेकिन मुकदमा नहीं दर्ज किया। सीओ सिटी राजीव सिसौदिया ने बताया कि इंसाफ दिलाया जाएगा। कोतवाल को जांच कर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें