फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सौर ऊर्जा से जगमग होंगे गोआश्रय स्थल

Fri, 16 Feb 2024 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले के गोआश्रय स्थल जल्द ही सौर ऊर्जा से जगमग होंगे। इसके लिए सोलर पैनल लगाए जाएंगे। पहले हर ब्लॉक के दो-दो गोआश्रय स्थलों में पैनल लगाने की तैयारी है। इसके लिए डीएम ने बृहस्पतिवार को संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक में निर्देश दिए।
विज्ञापन

सौर ऊर्जा की व्यवस्था होने से गोआश्रय में पेयजल की उपलब्धता में परेशानी नहीं होगी। बिजली की आपूर्ति बाधित होने की स्थित में पेयजल उपलब्ध कराने में परेशानी होती है। डीएम मोनिका रानी ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों व खण्ड विकास अधिकारियों को एक सप्ताह में सभी गोआश्रय स्थलों का निरीक्षण कर रिपोर्ट मांगी है। भरण-पोषण धनराशि के उपभोग की समीक्षा के दौरान डीएम ने सभी बीडीओ गोआश्रय स्थलों में मवेशियों को सुबह चरी-भूसा खिलाने के साथ वीडियोग्राफी कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्धारित मानक के अनुपार गोआश्रय स्थल पर संरक्षित गोवंशों के उपचार की व्यवस्था करने की हिदायत दी। बैठक में जिला विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार पांडेय, उपायुक्त मनरेगा केडी गोस्वामी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी राजेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें