फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मूंगफली समझ कर खा लिया जेट्रोफा का फल, चचेरे भाई बीमार

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में जेट्रोफा का फल खाकर भर्ती शिवा - फोटो : मेडिकल कॉलेज में जेट्रोफा का फल खाकर भर्ती शिवा
विज्ञापन
बहराइच। चचेरे भाइयों ने सोमवार देर शाम को जेट्रोफा के फल को मूंगफली समझ कर खा लिया, देर शाम भाइयों की हालत बिगड़ी तो परिजन निजी चिकित्सक के पास ले गए, वहां हालत गंभीर होने पर दोनों को रात में मेडिकल कॉलेज लाकर भर्ती कराया गया है। इलाज शुरू होने के बाद चचेरे भाइयों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन


महसी के रमवाखुर्द निवासी दुलारा ने बताया कि उनके भतीजे शिवा (10) व सूरज (15) सोमवार को स्कूल पढ़ने गए थे। शाम को जब वह घर लौटने लगे तो रास्ते में जेट्रोफा के पेड़ में लगे फल को मूंगफली समझ कर उसका बीज दोनों ने खा लिया। घर पहुंचने के बात दोनों खेलने कूदने लगे लेकिन देर शाम को बच्चों को उल्टियां होने लगी, दोनों की हालत बिगड़ी तो पूछने पर उन्होंने ने जेट्रोफा का फल खाने की जानकारी दी।
आनन-फानन दोनों बच्चों को को निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। उपचार के दौरान चिकित्सक ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन दोनों को एंबुलेंस से लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां तीन नंबर वार्ड में भर्ती कर दोनों का इलाज किया जा रहा है। इमरजेंसी के डॉक्टर के मुताबिक इलाज के बाद अब दोनों बच्चों की हालत स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें