फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पारिवारिक विवाद में दंपती ने की आत्महत्या, अनाथ हुए चार बच्चे

Thu, 23 Oct 2025 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
 नवाबगंज के कानी बगिया में पारिवारिक कलह से पति-पत्नी की आत्महत्या के बाद बिलखती दादी के साथ मौ
विज्ञापन
नवाबगंज। नवाबगंज कस्बे में दीपावली के मौके पर किसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। पहले पत्नी ने आत्महत्या कर ली, फिर दीपावली की भोर में पति ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। इससे चार मासूम बच्चों के सिर से मां-बाप का साया उठ गया। घर में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




कस्बे के कानी बगिया मोहल्ला निवासी मुकेश (32) और उनकी पत्नी रेखा (28) के बीच सोमवार दोपहर किसी बात को लेकर विवाद हो गया। तनाव बढ़ने पर रेखा ने घर के अंदर जाकर अपना कमरा बंद कर लिया। परिवार के लोगों ने समझा कि हमेशा की तरह कुछ देर बाद सब कुछ ठीक हो जाएगा, लेकिन देर शाम तक कमरा नहीं खुला तो परिजन पहुंचे, देखा कि दूसरी तरफ रेखा का शव छज्जे में लगे फंदे से लटक रहा है। इससे घर में मातम पसर गया।

रेखा के आत्महत्या करने की सूचना पाकर मायके वाले भी रात में पहुंचे और रेखा के नाम जमीन-जायदाद और जेवरात को लेकर मुकेश से विवाद किया। परिजनों का कहना है कि रेखा के मायका पक्ष ने कहासुनी के दौरान मुकेश के साथ हाथापाई भी की, किसी तरह रात में लोगों ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह रेखा के शव के अंतिम संस्कार की तैयारी हो रही थी, उसी बीच सुबह करीब आठ बजे मुकेश ने भी उसी छज्जे में फंदा लगाकर जान दे दी। दंपती के चार बच्चे सौरभ (12), विवेक (10), विजय (8) और डेढ़ वर्षीय ओम रो-रोकर बेहाल हैं।

बड़े बेटे सौरभ ने बताया कि मां-पिता के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। बच्चों ने आरोप लगाया कि मामा और नाना मां के जेवर अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहे थे, इसी बात पर विवाद बढ़ा और पिता ने भी फंदा लगाकर जान दे दी।

प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर यादव ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। मुकेश के भाई अरविंद की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें