फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहमागहमी के बीच शुरु हुई काउंसलिंग, 334 अभ्यर्थी आए

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के मैदान में बुधवार से परिषदीय स्कूलों में रिक्त सहायक अध्यापकों के पदों के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन 334 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग कराई गई। गहमागहमी के बीच देर रात तक काउंसिलिंग की प्रक्रिया चली।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से 69 हजार रिक्त सहायक अध्यापकों के पदों के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरु कराई गई है। जिले में 832 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होनी है। जिसके लिए बुधवार से प्रक्रिया शुरु हुई। जीआईसी परिसर में पहुंचने वाले अभ्यर्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
इसके बाद प्रवेश दिया गया। काउंसिलिंग के लिए आठ काउंटर बनाए गए थे। जिस पर प्रपत्रों की जांच की गई। बीएसए दिनेश कुमार यादव ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जांच की। बीएसए ने बताया कि पहले दिन 334 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें