बहराइच। शासन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों के रिक्त पदों के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। जीआईसी परिसर में 14 अक्तूबर से दो दिवसीय काउंसिलिंग सुबह 11 बजे से शुरू होगी।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से करीब 69 हजार रिक्त पदों के सापेक्ष 31277 पदों पर सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए थे। बहराइच में 208 आवेदकों को शिक्षक बनने का अवसर दिया जाएगा। बीएसए दिनेश यादव ने बताया कि 14 और 15 अक्तूबर को काउंसिलिंग कराई जाएगी। राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में सुबह 11 बजे से प्रक्रिया शुरू होगी। सभी आवेदकों को अपने मूल अभिलेखों के साथ पहुंचना होगा।