फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना योद्धाओं को पहले लगाई जाएगी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। प्रदेश सरकार ने कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके तहत सीएमओ ने जिले के प्राइवेट स्वास्थ्य कर्मियों की रिपोर्ट तलब की है। 24 नवंबर तक रिपोर्ट न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। सीएमओ के मुताबिक कोरोना योद्धाओं की रिपोर्ट मिलने पर इसे शासन को भेेजा जाएगा। उसी के हिसाब से जिले को कोरोना की वैक्सीन पहले चरण में उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें सबसे पहले कोरोना योद्धाओं को वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में स्वास्थ्य विभाग को वैक्सीन की आस लगी है। इसे आगामी नए साल के फरवरी-मार्च तक पहुंचने का अनुमान है। इस संबंध में भारत सरकार एवं राज्य सरकार ने निर्देश भी जारी कर दिया है जिसके अनुसार सभी सरकारी अस्पताल तथा प्राइवेट संस्थानों के कर्मियों का ब्योरा मांगा गया है। सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिसके तहत जिले के सभी सरकारी व निजी अस्पताल, पैथालॉजी, नर्सिंग होम, अल्ट्रासाउंड सेंटर, निजी क्लीनिक, प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेज, यूनानी, आयुर्वेदिक सहित होम्योपैथिक क्लीनिक के संचालकों से मेडिकल व पैरामेडिकल स्टाफ की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने सभी संचालकों से मेडिकल व पैरामेडिकल स्टाफ की सूचना 24 नवंबर तक उपलब्ध न कराने पर विधिक चेतावनी दी है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विजय प्रकाश वर्मा ने बताया कि जिले में कुल 126 सरकारी स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। जिसमें लगभग 8800 अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ही जनपद में कुल 179 प्राइवेट संस्थानों में कार्यरत स्टाफ को सबसे पहले वैक्सीन दी जाएगी। इसके लिए प्राइवेट संस्थानों से ब्योरा मांगा गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें