फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल के बांके में 31 तक बढ़ा आंशिक लॉकडाउन

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। नेपाल के बांके जिले में कोरोना संक्रमण सामुदायिक स्तर पर फैल गया है। संक्रमण से लोग दम भी तोड़ रहे हैं। इसको देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा 31 मई तक आंशिक लॉकडाउन लगा दिया गया है। साथ ही जांच प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

नेपाल का बांके जिला रुपईडीहा कस्बे से सटा हुआ है। बांके जिला प्रशासन ने बताया कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए चार सप्ताह से लॉकडाउन चल रहा है। इसके बावजूद संक्रमण कम नहीं हो रहा है। संक्रमितों की मौत भी हो रही है। बांके में कोरोना संक्रमण सामुदायिक स्तर पर फैल रहा है। इसको देखते हुए 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया जा रहा है। जिलाधिकारी शिवराम गोलाल ने बताया कि आंशिक लॉकडाउन में सभी जरूरी सेवाएं चालू रहेंगी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य टीम को अधिक से अधिक संख्या में ग्रामीणों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि कोरोना की चेन तोड़ने के लिए लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें