बहराइच। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए कोरोना रिपोर्ट में मंगलवार को 209 लोग पॉजिटिव निकले। इनमें 80 शहर क्षेत्र के निवासी हैं। जबकि शिवपुर व फखरपुर विकास खंड के 20-20 संक्रमित शामिल हैं। कुल एक्टिव केस 1420 पहुंच गई है। जबकि 57 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है।
जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के लाख दावों के बावजूद कोरोना संक्रमण पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। प्रतिदिन संक्रमितों के आंकड़े में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को कोरोना रिपोर्ट जारी की गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि कुल 209 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इनमें 80 लोग शहर क्षेत्र निवासी हैं।
जबकि बलहा विकास खंड में 19, चित्तौरा में चार, जरवल में आठ, कैसरगंज में सात, मिहींपुरवा में आठ, बाबागंज 12, पयागपुर 14, शिवपुर व फखरपुर में 20-20, रिसिया सात, तेजवापुर चार, नानपारा दो, हुजूरपुर एक, विशेश्वरगंज तीन में लोग कोरोना पाजिटिव आए हैं। जिले में एक्टिव केस 1420 हो गई है। वहीं 57 लोगों का होम आईसोलेशन पूरा हुआ है। जबकि स्वास्थ्य टीम ने 1791 लोगों की कोरोना जांच की गई। सीएमओ ने बताया कि कुल संक्रमित की संख्या 5900 पहुंच गई है।