फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से डीएफओ कतर्नियाघाट की लखनऊ में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग प्रभागीय वनाधिकारी की बृहस्पतिवार को लखनऊ में कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। प्रभागीय वनाधिकारी का लखनऊ में अंतिम संस्कार हुआ। उधर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में बृहस्पतिवार को रिकॉर्ड 192 लोग कोरोना पॉजिटिव आए। इनमें पूर्व विधायक पयागपुर व उनके भाई, सीएचसी स्वास्थ्य कर्मी, तहसील कर्मी व आयुर्वेदिक अस्पताल के कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में प्रभारी प्रभागीय वनाधिकारी के पद पर एसडीओ यशवंत सिंह की तैनाती थी। वह बीते छह माह से प्रभागीय वनाधिकारी का कार्यभार देख रहे थे। एक हफ्ते पूर्व प्रभागीय वनाधिकारी कोरोना पॉजिटिव आ गए। इस पर वह अवकाश लेकर होम आइसोलेशन के लिए लखनऊ चले गए थे। प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच वन प्रभाग मनीष सिंह ने बताया कि कतर्नियाघाट डीएफओ की हालत बिगड़ी। इस पर उन्हें लखनऊ के सहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बृहस्पतिवार दोपहर 3.30 बजे के आसपास प्रभागीय वनाधिकारी की मौत हो गई। प्रोटोकॉल के तहत डीएफओ का अंतिम संस्कार लखनऊ में हो गया है। उधर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना रिपोर्ट जारी की गई, जिसमें रिकॉर्ड 192 लोग पॉजिटिव आए हैं। इनमें शहर निवासी 107 लोग हैं। सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट करा दिया गया है। इनमें क्षेत्रीय आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी, काल्हापारा, कैसरगंज के डॉक्टर, कार्यालय के दो लिपिक पॉजिटिव आए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा तहसील सदर के पेशकार, नायब नाजिर, तहसीलदार अदालत के अटार्नी समेत 192 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। एंटीजन जांच में पूर्व विधायक पयागपुर व भाई कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। कुल संक्रमितों की संख्या 5089 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 1718 लोगों की स्वास्थ्य जांच हुई।
कतर्नियाघाट के डीएफओ यशवंत सिंह के निधन पर बहराइच व कतर्नियाघाट वन प्रभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने शोक जताया है। निधन का समाचार बताते हुए बहराइच वन प्रभाग के डीएफओ मनीष सिंह भावुक हो गए। इसके अलावा ककरहा, मोतीपुर, कतर्नियाघाट, मुर्तिहा, नानपारा के वन क्षेत्राधिकारियों के साथ वन निगम के कर्मचारियों ने शोक जताया है।
सदर तहसील के तीन कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिस पर तहसील को गुरुवार को नगर पालिका की ओर से सैनिटाइज कराया गया है। साथ ही तहसील को बंद करा दिया गया है। उधर, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने अस्पताल को सैनिटाइज कराने की मांग की।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में बीते वर्ष मार्च माह से कोरोना संक्रमण शुरू हुआ था। अब तक कुल 79 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है। उन्होंने कहा कि लोग घर से बाहर न निकलें। जरूरत पड़ने पर मास्क लगाकर ही घर से बाहर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें