बहराइच। जिले में शुक्रवार को 65 स्थानों पर टीकाकरण शुरू हुआ, जिनमें 45 वर्ष के बीमार और 60 वर्ष के बुजुर्गों ने वैक्सीन लगवाई। एसडीएम के परिवारीजन भी वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे। नानपारा में तहसीलदार समेत अन्य कर्मियों ने कोरोना की दूसरी डोज लगवाई।
कोरोना महामारी पर अंकुश के लिए शुक्रवार को जिले भर में वैक्सीनेशन का कार्य हुआ। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि 65 स्थानों पर वैक्सीनेशन हुआ। जिनमें महिला अस्पताल, मेडिकल कालेज और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं। सीएमओ ने बताया कि 45 वर्ष के बीमार और 60 वर्ष के बुजुर्गों का पंजीकरण कर वैक्सीन लगाई गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. वीपी वर्मा ने बताया कि विभिन्न केंद्रों पर पहली डोज के साथ दूसरी डोज की वैक्सीन लोगों को लगाई गई। नानपारा में तहसीलदार अमर चंद्र वर्मा ने कोरोना की दूसरी डोज लगवाई।
यहां पर अधीक्षक डॉ. चंद्रभान ने तहसीलदार को गुलदस्ता भेंट किया। जबकि देर श्री शंकर इंटर कालेज के अध्यक्ष व समाजसेवी ओमप्रकाश छापड़िया ने वैक्सीन लगवाई। इसके अलावा उपजिलाधिकारी सूरज पटेल के पिता मनोज कुमार पटेल ने परिवार के साथ वैक्सीन लगवाई। अधीक्षक ने बताया कि लक्ष्य 140 के सापेक्ष 165 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। नवाबगंज विकास खंड में 552 लक्ष्य से अधिक 560 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
जिला कोल्ड मैनेजर अनिल मौर्या ने बताया कि रिसिया और जिला मुख्यालय के छह अस्पतालों पर 20 रुपये अदा कर वैक्सीन लगाई जा रही है। जिसमें रेनबो में तीन व केडिया अस्पताल में 19 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इसके अलावा अन्य प्राईवेट अस्पतालों में वैक्सीनेशन हुआ। मालूम हो कि 23 लोगों का वैक्सीनेशन दो दिन पूव रेनबो अस्पताल में हुआ था।