फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मोटे अनाज के सेवन से ऊर्जावान होता शरीर

Wed, 29 Mar 2023 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिला पंचायत के निकट बुधवार को ईट राइट मिलेट्स मेले का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत जिला पंचायत अध्यक्ष, एमएलसी, श्रावस्ती विधायक व डीएम ने फीता काटकर की। इस दौरान यहां स्टाॅल भी लगाए गए थे। इसके माध्यम से लोगों को मोटे अनाज का सेवन कर स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया गया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से आयोजित ईट राइट मिलेट्स मेले में जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र ने कहा कि सही भोजन बेहतर जीवन के लिए जरूरी है। मिलेट्स (मोटे अनाज) या श्रीअन्न को सरकार विशेष प्रोत्साहन देने के लिए ईट राइट मिलेट्स मेला आयोजित कर रही है जिससे लोगों को इसके बारे में जानकारी मिल सके। श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडे ने कहा कि मोटे अनाज से हम शारीरिक रूप से अधिक ऊर्जावान और सक्षम होते हैं। एमएलसी डाॅ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने कहा कि यदि हम सही भोजन करेंगे तो आहार संबंधी बीमारियों से बचे रहेंगे। डीएम नेहा प्रकाश ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि भोजन में पोषक तत्वों की मात्रा अधिक हो। कार्यक्रम को सीडीओ अनुभव सिंह ने भी संबोधित किया। इस दौरान मौजूद अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न स्टाॅलों का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें