फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने जांच करने गए विद्युत कर्मियों से की हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर के नाजिरपुरा मोहल्ले में बुधवार को जांच करने गई पावर कॉर्पोरेशन की टीम के साथ उपभोक्ताओं ने अभद्रता करते हुए हाथापाई की। इस मामले में जांच टीम ने कोतवाली नगर में नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर मौजूदा समय पावर कॉर्पोरेशन की ओर से विद्युत चोरी व बकायेदारी वसूली को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को पावर कॉर्पोरेशन की जांच टीम एसडीओ नगर विजय कुमार की अगुवाई में अवर अभियंता मुकेश पटेल व विद्युत कर्मचारी शहर के मोहल्ला नाजिरपुरा में पहुंचे। यहां टीम ने विद्युत उपभोक्ता आफताब खान, आमिर खान व राजू खान से बिजली बिल व विद्युत मीटर लगने की जानकारी मांगी।
इसी दौरान उपभोक्ता विभाग की टीम के साथ हाथापाई करने करने लगे। देखते ही देखते मोहल्लेवासी भी एकत्रित होकर टीम की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए कर्मियों से अभद्रता करने लगे। मौके की नजाकत को देखते हुए विद्युत अधिकारियों ने नगर कोतवाली में इसकी सूचना दी। सूचना पाकर नगर कोतवाल आरपी यादव ने दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर मोहल्लेवासियों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि विभाग की जांच टीम बिना जांच किये ही मौके से चली गई।
विज्ञापन

इसके बाद जांच टीम ने नगर कोतवाली में आफताब खान, आमिर खान व राजू खान समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली नगर प्रभारी यादव ने बताया कि विभाग की ओर से तहरीर मिली है। इस पर केस दर्ज कर लिया गया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें