फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सरयू नदी पर पीपा पुल का निर्माण हुआ शुरू

Sat, 07 Mar 2026 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
घाघराघाट पर शुरू हुआ पीपे के पुल       का निर्माण कार्य।     -संवाद
विज्ञापन
जरवलरोड। लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सरयू नदी के ऊपर बने 44 वर्ष पुराने जर्जर संजय सेतु की मरम्मत के लिए लोकनिर्माण विभाग ने अस्थायी पीपा पुल के निर्माण का काम शुरू कर दिया है। करीब 6.28 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल के निर्माण कार्य को तेज करने के लिए मौके पर चार हाइड्रा और दो जेसीबी लगाई गई हैं।
विज्ञापन



संजय सेतु की हालत लंबे समय से खराब है। पुल से प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं, इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। अब इस पुल की मरम्मत की जानी है। इसके चलते राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचआई) ने लोकनिर्माण विभाग को एक माह के भीतर पीपा पुल तैयार करने के लिए कहा है।

एनएचएआई के सहायक अभियंता अनंत मौर्य ने बताया कि लोकनिर्माण विभाग ने संजय सेतु के उत्तर दिशा में अस्थायी पीपा पुल का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया है। निर्माण कार्य में लगीं मशीनों के जरिये नदी में पीपे स्थापित कर पुल की संरचना तैयार की जा रही है। निर्माण स्थल पर कार्य तेज गति से कराया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन




पुल निर्माण के लिए मांगे 208 पीपे
निर्माण कार्य से जुड़े कर्मचारियों ने बताया कि पुल के निर्माण के लिए कुल 208 पीपे की मांग की गई है, जबकि फिलहाल करीब 160 पीपे मिलने की संभावना है। यदि नदी का जलस्तर बढ़ता है, तो अतिरिक्त पीपों की आवश्यकता पड़ सकती है। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखकर और पीपे उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें