फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: लखनऊ आंदोलन के लिए निकले कांग्रेसजनों को पुलिस ने किया नजरबंद

Wed, 18 Dec 2024 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
लखनऊ कूच कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ता को किया गया नजरबंद।
विज्ञापन
बहराइच/नवाबगंज। लखनऊ में भाजपा सरकार पर जनविरोधी नीति के आरोप में 18 दिसंबर को होने वाले धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए निकले कांग्रेसजनों को मंगलवार को पुलिस ने नजरबंद कर दिया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने पुलिस पर भाजपा कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसजनों से अपने-अपने संसाधनों से लखनऊ पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन व लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के निर्देश व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की अगुवाई में 18 दिसंबर को लखनऊ में कांग्रेसजन विधानसभा घेरने की का एलान किया था। मंगलवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष जेपी मिश्रा व शहर अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल की अगुवाई कांग्रेसजन लखनऊ जाने की तैयारी में थे। इसी दौरान भारी पुलिसबल ने पहुंचकर लखनऊ जाने वाले कांग्रेसजनों को रोककर नजरबंद कर दिया। इस पर कांग्रेस नेताओं ने विरोध करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। कांग्रेसजनों ने पुलिस पर भाजपा कार्यकर्ता के रूप कार्य करने का आरोप लगाते हुए जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अपने संसाधनों आदि से लखनऊ कूच करने का आह्वान किया है। नजरबंद करने के दौरान हमजा शरीफ, अनिल सिंह, चौधरी अब्दुल मुईद, शैलेंद्र गुप्ता, धर्मेंद्र चौधरी, खानिद हिसमी, फजल खान आदि मौजूद रहे। वहीं नवाबगंज समेत जिले के अन्य विकास खंडों से निकले पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को स्थानीय पुलिस ने सभी को उनके घरों में ही नजरबंद करके रखा। इस मौके पर विकास तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

...............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें