फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने फूंका चीन के राष्ट्रपति का पुतला

विज्ञापन
बहराइच में गुरुवार को पीपल चौराहे पर चीन का पुतला फूंकते कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। कांग्रेस भवन के सभागार में कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने शहर के पीपल तिराहे पर पहुंचकर चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंककर केंद्र सरकार से देश के वीर सपूतों की शहादत का बदला लेने की मांग की।
विज्ञापन

कांग्रेस भवन के सभागार में जिला व नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस मौके पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष आदर्श अग्रवाल ने कहा कि जिस तरह चीन की सेना ने भारतीय सैनिकों को साजिशन शहीद किया है। वीर सैनिकों की शहादत यह देश कभी नहीं भूलेगा। चीन के सैनिकों की इस कायराना हरकत की जितनी भी निंदा की जाए कम है।
नगर अध्यक्ष शेख जकरिया शेखू ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के चलते ही सीमा पर तैनात वीर जवान लगातार शहीद हो जा रहे हैं। सरकार घटना के बाद भी कोई ठोस कदम उठाने की कोशिश नहीं कर रही है। शहर अध्यक्ष ने कहा कि देश के लोग किसी देश के वीर जवानों के साथ हैं। व्यापारी नेता शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि देश आज एक खतरनाक दौर से गुजर रहा है। केंद्र सरकार पूंजीपतियों के इशारे पर दोहरे मापदंड को अपना कर घड़ियाली आंसू बहा रहर है।
विज्ञापन

देश के प्रधानमंत्री चीन के सामानों का बहिष्कार कर चीन की कंपनी को दिया गया ठेका तत्काल निरस्त करें। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद वीर सपूतों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। बैठक के बाद सभी ने पीपल तिराहे पर चीनी राष्ट्रपति के खिलाफ नारेबाजी करते हुये राष्ट्रपति का पुतला फूंककर प्रधानमंत्री से जवाबी कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर अनिल सिंह, हाजी महफूज, शहनवाज खां, फजल खां, गोपीनाथ, डॉ. इमरान, मनूदेवी, डॉ. हलीम, इसारत खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें