फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ही लाना चाहती थी एनपीआर : अखिलेश

विज्ञापन
बहराइच के पयागपुर में रविवार को आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में पहुंचने पर पत्रकारों से वार्ता करत - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को बहराइच दौरे पर थे। पूर्व सीएम ने विधानसभा चुनाव के गठबंधन के बाद सीधे तौर पर पहली बार कांग्रेस को निशाने पर लिया है। कांग्रेस और भाजपा को एक ही तरह का दल बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा तो बाद में एनपीआर लाई है। कांग्रेस तो चिदंबरम के समय ही एनपीआर को लाना चाहती थी।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव बहराइच पहुंचे। वह पयागपुर राजघराने के राजा सर्वेंद्र विक्रम सिंह के मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हुए। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस और भाजपा एक जैसी पार्टियां हैं। भाजपा अब एनपीआर लेकर आई है। मगर कांग्रेस चिदंबरम के गृहमंत्री रहते ही एनपीआर को लाना चाहती थी।
आजमगढ़ में अपने पोस्टर लगाए जाने के सवाल पर मुस्कुराते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हमें खुशी है कि भाजपा से ज्यादा कांग्रेस हमारी चिंता कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं पर राजनीतिक विद्वेष की भावना से कार्रवाई की जा रही है। इन सबकी सूची बन रही है। सरकार बनने पर सूत समेत वापस करेंगे।
विज्ञापन

पूर्व सीएम यहां से निकलने के बाद सीधे पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव के आवास पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। पूर्व सीएम ने कहा कि दिल्ली में हुए चुनाव से साबित हो चुका है कि अब भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इस मौके पर पूर्व मंत्री विनोद सिंह पंडित, पूर्व मंत्री यासर शाह, पूर्व विधायक रामतेज यादव, केके ओझा, एमएलसी उदयवीर सिंह, राजेश कुमार, इंद्राणी वर्मा, रामहर्ष यादव, अब्दुल मन्नान, राजे मिर्जा आदि मौजूद रहे।
भेंट की ढाई लाख की साइकिल
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कार्यकर्ता बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुट जाने की अपील की। पूर्व सीएम को पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव ने बीएमडब्ल्यू कंपनी की ढाई लाख रुपये की एक साइकिल भेंट की।
कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह किया स्वागत
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जिले के दौरे पर आने की सूचना मिलने पर जरवलरोड के घाघराघाट पुल पर सपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनरायन यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। वहीं रास्ते में कैसरगंज, हुजूरपुर, खुटेहना चौराहा, पयागपुर आदि इलाकों में भी जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें