फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ज्ञापन सौंपने के कार्यक्रम में दो फाड़ में दिखी कांग्रेस

Sat, 12 Apr 2025 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच के कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेस पदा​धिकारी व कार्यकर्ता।
विज्ञापन
बहराइच। निजी विद्यालयों की ओर से प्रवेश तथा काॅपी-किताब व यूनीफार्म खरीद के नाम की जा रही कथित वसूली के खिलाफ पार्टी के केंद्रीय व प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर ज्ञापन सौंपना था। शुक्रवार को इस कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस दो फाड़ में दिखी। एक गुट का नेतृत्व नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह कर रहे थे। वहीं दूसरे गुट का नेतृत्व शहर अध्यक्ष मिर्जा तारिक बेग कर रहे थे।
विज्ञापन

शिवेंद्र सिंह के नेतृत्व में पहुंचने वालों में कांग्रेस नेता विनय सिंह, शेख जकारिया शेखू, रवि श्रीवास्तव, मुश्तकीम सलमानी समेत अनेक नेता थे। दूसरी तरफ दूसरे गुट का नेतृत्व मिर्जा तारिक बेग कर रहे थे। इनके साथ अमरनाथ शुक्ला, प्राची श्रीवास्तव, कमला सोनी, मुकुंद जी शुक्ला शेरा व प्रशांत सिंह समेत अन्य बागी कांग्रेसी रहे। ज्ञापन में निजी स्कूलों की मनमानी वसूली पर रोक लगाने दोषियों पर कार्रवाई करने तथा ओलावृष्टि व बारिश से फसलों के नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें