पयागपुर के भूपगंज बाजार में आरसीसी सड़क की जांच करते मंडलायुक्त।
- फोटो : BAHRAICH
पयागपुर (बहराइच)। विकास खंड के भूपगंज बाजार से कांधी कुइयां तक ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत 1.36 किलोमीटर आरसीसी सड़क का निर्माण कराया गया है, जिस पर 80 लाख रुपये का खर्च आया है। सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने पर शुक्रवार को देवीपाटन मंडल के मंडलायुक्त महेंद्र कुमार ने सड़क खुदवाकर उसकी गुणवत्ता जांची। सड़क की गुणवत्ता सही मिलने पर उन्होंने निर्माण कार्य पर संतुष्टि जताई।
पयागपुर विकास खंड के अंतर्गत भूपगंज बाजार से कांधी कुइयां तक आरसीसी सड़क का निर्माण कराया गया है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग प्रखंड बहराइच की ओर से 1.36 किलोमीटर आरसीसी सड़क का निर्माण 80 लाख रुपये की लागत से हुआ है। इस सड़क का निर्माण मुख्यमंत्री घोषणा के तहत त्वरित आर्थिक विकास योजना वर्ष 2018/19 में कराया गया है। सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। 80 लाख रुपये की लागत से बनी आरसीसी सड़क का निरीक्षण करने के लिए शुक्रवार को देवीपाटन मंडल के मंडलायुक्त महेंद्र कुमार पहुंचे।
उन्होंने अधिकारियों की मौजूदगी में सड़क का निरीक्षण कर गुणवत्ता जांची। इस दौरान मंडलायुक्त ने दो स्थानों पर सड़क को खुदवाकर गुणवत्ता जांची। निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण होने पर उन्होंने संतुष्टि जतायी। इस मौके पर विभाग के अधिशासी अभियंता ज्ञानचंद्र, सहायक अभियंता सतीश चंद्र राघवेंद्र, अवर अभियंता भैरव प्रसाद मिश्र आदि मौजूद रहे।