फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: डंपर और तेल टैंकर में हुई टक्कर, चालक घायल

विज्ञापन
क्षतिग्रस्त डंपर में फंसे चालक को बाहर निकालते स्थानीय लोग।
विज्ञापन
शिवपुर। खैरीघाट के लौकिया गांव के पास बृहस्पतिवार शाम डंपर व तेल टैंकर में टक्कर हो गई। हादसे के बाद टैंकर सड़क के किनारे पलट गया। दुर्घटना में डंपर चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। ग्रामीणों ने किसी प्रकार उसे बाहर निकालकर नानपारा सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद टैंकर का चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

शाम लगभग साढ़े चार बजे नेपाल का एक तेल टैंकर महसी की ओर से आ रहा था। इसी दौरान इमामगंज की ओर से आ रहे डंपर से टैंकर की भिड़ंत हो गई। इससे डंपर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसी में फंस गया। वहीं, टैंकर सड़क के किनारे खाई में पलट गया। दुर्घटना होते ही मौके पर राहगीरों व स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।इसका फायदा उठाकर टैंकर चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। राहगीरों ने डंपर में फंसे हमीरपुर के सिसोलर निवासी चालक राम रतन मशक्कत से बाहर निकाला। उन्हें गंभीर हालत में सीएचसी पहुंचाया। पैर में गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें