फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: चार दिन से नहीं निकली धूप, सता रही शीतलहर

Sun, 31 Dec 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/श्रावस्ती। तराई में कई दिन से कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। बर्फीली हवा लोगों की परेशान और बढ़ा रही है। शीतलहर से परेशान लोगों को लगातार चौथे दिन रविवार को धूप नहीं मिल सकी। दोपहर में कुछ देर के लिए हल्की धूप निकली लेकिन उससे कोई राहत नहीं मिली। सुबह-शाम घने कोहरे के चलते वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हुई।
विज्ञापन

शीतलहर के चलते आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। इसके चलते तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। रविवार को भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल सकी। सुबह सोकर उठे लोगों को घने कोहरे का सामना करना पड़ा। नौ बजे तक कोहरे के चलते वाहन रेंगते नजर आए। दिन में बाहर निकले लोग ठंड से कांपते नजर आए। सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ा।
धूप नहीं निकलने से लोगों को दिन में भी ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है। रविवार को दोपहर बाद निकली हल्की धूप भी कुछ ही देर में ओझल हो गई। शाम होते ही घना कोहरा छा गया। लोग घरों में दुबक गए और सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। ठंड के साथ हवा चलने से अधिकतम तापमान लुढ़क कर 18 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें