बहराइच। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में शुक्रवार देर रात एसएसबी और पुलिस टीम ने शिकारियों की घेराबंदी की। इसके बावजूद शिकारी भाग निकले। मौके पर एक बंदूक व अन्य सामान बरामद हुआ है। मोतीपुर थाना क्षेत्र के जंगल में शिकारियों के डेरा जमाने की सूचना शुक्रवार रात 59वी वाहिनी एसएसबी को मिली थी। एसएसबी ने स्थानीय पुलिस के साथ जंगल में शिकारीयों की घेराबंदी की। पुलिस का कहना है कि घेराबंदी की भनक लगते ही सभी शिकारी नेपाल की तरफ भाग निकले। टीम को मौके पर एक देसी बंदूक, बारूद, बैग आदि बरामद हुआ।