फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बारिश से बढ़ी ठंड, धूप ने दिलाई राहत

Sun, 25 Jan 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच में शनिवार सुबह आठ बजे छाये बादल।     -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। तराई में शुक्रवार देर रात अचानक मौसम ने करवट ली और लोगों को ठंड के बीच बारिश का सामना करना पड़ा। तेज हवा के साथ गरज-चमक के साथ बारिश हुई। मौसम में इस बदलाव से जहां एक ओर तापमान में आंशिक बढ़ोतरी दर्ज की गई, वहीं किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विज्ञापन



शुक्रवार को बहराइच प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा। न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। ठिठुरन से लोग अलाव का सहारा लेते दिखे। इसी बीच रात करीब एक बजे अचानक मौसम ने अंगड़ाई ली। तेज हवा चलने लगी, गरज-चमक के साथ बारिश की शुरुआत हो गई। बारिश का यह दौर रुक-रुक कर भोर करीब चार बजे तक जारी रहा।


रात की बारिश के चलते जिले में कहीं भी जलभराव की स्थिति नहीं बनी, जनजीवन सामान्य बना रहा। हालांकि देर रात हुई बारिश से ठंड के असर में थोड़ी कमी जरूर महसूस की गई। शनिवार की सुबह हल्के कोहरे के साथ हुई, जिससे सड़कों पर दृश्यता कुछ समय के लिए कम रही। करीब आठ बजे के बाद तेज धूप निकल आई, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली।
विज्ञापन



शनिवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खेतों में पर्याप्त नमी मिलने से रबी की फसलों को लाभ पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। खासकर गेहूं, सरसों और दलहनी फसलों के लिए यह बारिश उपयोगी मानी जा रही है।


मौसम विशेषज्ञ डॉ. पीएल त्रिपाठी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण जिले में हल्की बारिश हुई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल मौसम साफ रहने के संकेत हैं, लेकिन सुबह और रात के समय ठंड का असर अभी बना रहेगा। आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें