फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज उर्रा में जनसभा करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

विज्ञापन
बलहा विधानसभा के उर्रा में मुख्यमंत्री के सभा को लेकर बन रहा पांडाल। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
उर्रा (बहराइच)। बलहा विधानसभा उपचुनाव को लेकर जनसभा को संबोधित करने के लिए बुधवार को योगी आदित्यनाथ उर्रा पहुंचेंगे। इसके लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। मंच व हेलीपैड स्थल को अपनी सुरक्षा में ले लिया है। तमाम मजदूर सफाई कार्य करने में लगे हुए हैं। पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी हेलीपैड को अंतिम रूप देने में लगे हैं।
विज्ञापन

बलहा विधानसभा का उपचुनाव 21 अक्तूबर को है। उपचुनाव में मतदाताओं को संबोधित करनेे के लिए योगी आदित्यनाथ बुधवार को मिहींपुरवा विकास खंड के उर्रा गांव पहुंचेंगे। पूर्वाह्न करीब 11.30 बजे मुख्यमंत्री उर्रा गांव पहुंचेंगे। यहां पर सौंजहा में स्थित खेत के मैदान में वह लोगों को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री के जसभा को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थल को कब्जे में ले लिया है। मंगलवार को सीओ अरुणचंद्र और तहसीलदार के साथ पीब्डल्यूडी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। तमाम कर्मचारी सभास्थल के सफाई में लगे हैं। सभास्थल के लिए बन रहे हेलीपैड को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री के सभास्थल को अंतिम रूप देने में कर्मचारी लगे हुए हैं। वहीं मिहींपुरवा में प्रदेश संगठन मंत्री अनूप गुप्ता ने कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री, क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रदुमन, जिला विस्तारक कमल बहादुर सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सभा को सफल बनाने पर चर्चा की। जनसभा को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौँपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें