बहराइच/रिसिया। जिले के ग्राम पंचायत बंगलाचक शनिवार को लोकार्पण कार्यक्रम का सजीव प्रशासन किया गया। इस मौके पर ग्राम पंचायत स्थित नवनिर्मित अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण व कोटे की दुकानों पर ई-वेईंग स्केल लिंक्ड ई-पास मशीन द्वारा खाद्यान्न वितरण कार्य का शुभारंभ किया गया।
ग्राम पंचायत बंगलाचक स्थित नवनिर्मित अन्नपूर्णा भवन (मॉडल उचित दर की दुकान) का लोकार्पण कार्यक्रम प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उचित दर दुकानों की दुकानों पर ई-वेईंग स्केल लिंक्ड ई-पास मशीन द्वारा खाद्यान्न वितरण कार्य का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह ने डीएम मोनिका रानी, सांसद प्रतिनिधि रणविजय सिंह्र, उपायुक्त मनरेगा केडी गोस्वामी, डीएसओ नरेंद्र तिवारी आदि के साथ नवनिर्मित भवन के शिलालेख का अनावरण किया।
इस मौके पर डीएसओ तिवारी ने ई-वेंडिंग स्केल युक्त ई-पास मशीन के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक शासन की ओर लागू की नई व्यवस्था के तहत जिले की उचित दर की दुकानों ई-पास मशीन पर अंगूठा लगाने के बाद खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि अब जिले की सभी 1300 दुकानों पर ई वेंडिंग स्केल युक्त ई-पास मशीनों की स्थापना की जाएगी। डीएसओ ने बताया कि जिले में ई-वेंडिंग स्केल मशीन प्राप्त हो गई है। उसको दुकानों पर स्थापित कराने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दिया गया है। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संजय जायसवाल, प्रधान उमादेवी, बीडीओ विनोद कुमार यादव, सरोज कुमार सिंह, सुरेश प्रताप सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी विजय वर्मा आदि मौजूद रहे।
..........................................
75 अन्नपूर्णा भवन का होगा निर्माण
डीएसओ नरेंद्र तिवारी ने बताया कि जिले में 75 अन्नपूर्णा भवन का निर्माण कार्य किया जाना है। अभी तक 40 भवन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि भवनों पर सीएससी सहित उपभोक्ताओं के बैठने के लिए उचित स्थान रहेगा।