फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तेंदुए से संघर्ष करने वाले अच्छेलाल को सीएम ने किया सम्मानित

Mon, 23 Mar 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा/शिवपुर। विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर लखनऊ में शनिवार को आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में नानपारा रेंज के ग्राम बल्दूपुरवा निवासी 10 वर्षीय अच्छेलाल को मानव-वन्य जीव संघर्ष में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


छह दिसंबर की शाम करीब सात बजे अच्छेलाल अपने पिता के साथ साइकिल से खेत से घर लौट रहा था। तभी खेत से बाहर निकलते ही तेंदुआ ने दोनों पर हमला कर दिया। अच्छेलाल ने साहस और सूझ-बूझ का परिचय देते हुए पहले तेंदुए से संघर्ष किया, फिर साइकिल की ओट लेकर खुद को बचाया और जोर-जोर से शोर मचाया।

इस पर तेंदुआ वहां से भाग गया। अच्छेलाल के पिता ने तुरंत वन विभाग को घटना की जानकारी दी और गांव वालों को सतर्क किया। अगले दिन वन विभाग ने तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया।
विज्ञापन


अच्छेलाल के इस प्रयास और सतर्कता के लिए उसे राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया। छोटेलाल के सम्मानित किए जाने पर गांव व आसपास के लोगों ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें