फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: रोज छल रहे बादल, धान की रोपाई अटकी

विज्ञापन
बहराइच में चिलचिलाती धूप में गुजरते लोग।
विज्ञापन
बहराइच। तराई में मानसून की बेरुखी लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग लगातार भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर रहा है, लेकिन पिछले तीन दिनों से बादल सिर्फ आसमान में डेरा डाले हैं, बरस नहीं रहे हैं। सुबह तेज धूप निकलती है, दोपहर में बादल छा जाते हैं और शाम तक बिना बरसे लौट जाते हैं। बारिश नहीं होने से उमस लगातार बढ़ रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी अधिक होने के कारण लोग दिनभर पसीने से तरबतर रहे। सबसे ज्यादा परेशानी बिजली व्यवस्था ने बढ़ा दी है। शहर में हर घंटे ट्रिपिंग और कटौती से लोग परेशान हैं। सिगहा, मटेरा, रघुनाथपुर, महसी, मिहींपुरवा और अन्य ग्रामीण क्षेत्रों से लगातार बिजली कटौती की शिकायतें मिल रही हैं।
विज्ञापन


बारिश नहीं होने का असर अब खेती पर भी साफ दिखाई देने लगा है। जिले में धान की रोपाई का समय चल रहा है, लेकिन खेतों में पर्याप्त पानी नहीं है। जिन किसानों ने नर्सरी तैयार कर ली है, वे बारिश का इंतजार कर रहे हैं। यदि अगले कुछ दिनों तक यही स्थिति रही तो रोपाई प्रभावित होने के साथ उत्पादन पर भी असर पड़ सकता है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. पीएल त्रिपाठी का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी तो मिल रही है, लेकिन जिले के ऊपर कोई मजबूत मानसूनी सिस्टम सक्रिय नहीं हो पा रहा है। इसी वजह से बादल बन रहे हैं, लेकिन बारिश नहीं हो रही। अगले 24 से 48 घंटे में मौसम बदलने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें