फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तराई में दिनभर छाए रहे बादल, बढ़ी गलन

विज्ञापन
बहराइच नगर में शनिवार को ठंड में गर्म कपड़े पहनकर जाते बच्चे। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। तराई के मौसम में पल-पल बदलाव दिखाई दे रहा है। शुक्रवार को चटख धूप खिलने के बाद शनिवार की सुबह भी मौसम साफ रहने की लोगों की उम्मीद जगी थी, लेकिन सुबह से लेकर शाम तक आसमान में बादल छाए रहे। इस बीच दोपहर में कुछ देर के लिए धूप खिली, जिससे लोगों को ठंड से थोड़ी बहुत राहत मिली। हालांकि बादल छाए रहने व तेज हवाएं चलने से गलन बढ़ गई और लोग दिनभर ठिठुरते रहे। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को ठंड में सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शनिवार को जिले का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

तराई का मौसम लगातार बदल रहा है। बीते दिनों बारिश होने व ओले गिरने के बाद मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। शुक्रवार को तेज चटख धूप खिली जिससे लोगों को कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड से निजात मिली। शनिवार को भी लोगों को मौसम साफ होने की उम्मीद थी, मगर सुबह जब लोग बिस्तर से उठे तो आसमान में बादल छाए हुए थे। लगभग 11 बजे तक बदली छायी रही। इसके बाद धूप खिली, लेकिन दो घंटे के बाद ही फिर से बादल छा गए। तेज हवा चलने और बदली छाने से गलन बढ़ गई, जिससे लोग ठिठुरते रहे। इस दौरान घर से निकलने वाले लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा।
वहीं, सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को ठंड में सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि अभी मौसम में और बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। कोहरा छाये रहने के साथ ही धूप निकलने की भी संभावना है। तीन दिनों तक मौसम में ऐसे ही बदलाव का दौर जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि बहराइच में शनिवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें