फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: चांदमारी वार्ड से शुरू हुआ सफाई अभियान

Sun, 28 May 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। सदर नगर पालिका की सरकार अस्तित्व में आने के बाद पालिका प्रशासन हरकत में आ गया है। नगर पालिका के सभी विभागों की टीम रविवार को शहर के चांदमारी वार्ड पहुंची। वहां युद्ध स्तर पर मोहल्ले की साफ-सफाई अभियान चलाया गया। टीम ने वार्ड के जलभराव वाले स्थान का बारीकी से निरीक्षण किया।
विज्ञापन


रविवार से सदर नगर पालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुधा देवी के प्रतिनिधि व भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल ने अधिशासी अधिकारी बालमुकुंद मिश्रा के साथ नगर पालिका की टीम को लेकर शहर के चांदमारी वार्ड पहुंचे। मोहल्लेवासियों की समस्याओं को सुनने के बाद अध्यक्ष प्रतिनिधि ने पूरे मोहल्ले का भ्रमण किया। उन्होंने अपनी निगरानी में मोहल्ले में सफाई अभियान चलवाया। उन्हाेंने बताया कि बरसात से पूर्व शहर के सभी वार्डों के नाले-नालियों की सफाई करा दी जाएगी।

ईओ बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि चेयरमैन के साथ बैठकर ठोस कार्ययोजना बनाकर शहरवासियों को स्थायी तौर पर जलभराव व गंदगी से निजात दिलाई जाएगी।

जलभराव से दिलाई जाएगी निजात : सुधा देवी
चेयरमैन नगर पालिका परिषद सुधा देवी ने बताया कि नगर में रविवार को वार्ड चांदमारी से अभियान की शुरुआत की गई है। जलभराव वाले वार्डों में जलनिकासी के इंतजाम किए जा रहे हैं। जलनिकासी को लेकर मोहल्लेवासियों से भी सुझाव लिए जाएंगे। बरसात के बाद ठोस कार्ययोजना बनाकर लोगों को स्थायी तौर पर जलभराव से निजात दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें