फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: डीसीएम की चपेट में आकर क्लीनर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा। बहराइच-नानपारा मार्ग पर अमरैया गांव के पास शनिवार देर रात डीसीएम की चपेट में आने से उसके क्लीनर हिमाचल प्रदेश निवासी ओमप्रकाश (28) की मौत हो गई। बताया गया कि ओमप्रकाश सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान चालक ने डीसीएम आगे बढ़ा दी, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी नानपारा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ चित्रांश गौतम ने बताया कि थाना प्रभारी गुरुसेन सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें