फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: शावक के साथ गांव के आसपास घूम रही मादा तेंदुआ

विज्ञापन
भेड़हनपुरवा गांव में कॉ​म्बिंग करती चंपाकली।
विज्ञापन
बिछिया। कतर्नियाघाट रेंज के भेड़हनपुरवा गांव में एक सप्ताह से शावक के साथ मादा तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत है। लगातार तेंदुए की मौजूदगी की सूचना मिलने पर वन विभाग ने भी निगरानी बढ़ा दी है। रेंजर आशीष गौड़ के निर्देश पर वन टीम ने रविवार को हथिनी जयमाला और चंपाकली की मदद से जंगल व गांव के आसपास सघन कांबिंग अभियान चलाया। वन क्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ ने बताया कि तेंदुए और उसके शावक की तलाश में संभावित स्थानों पर टीम ने कांबिंग की। ग्रामीणों को अकेले जंगल की ओर न जाने और तेंदुआ दिखने पर उसका सामना न करने की सलाह दी गई है। वन्यजीव की गतिविधि नजर आने पर तत्काल विभाग को सूचना देने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि टीम लगातार तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रख रही है। ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए क्षेत्र में गश्त और निगरानी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें