फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: आठवीं के छात्र ने खाया विषाक्त, मौत

Tue, 08 Jul 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। ग्राम पंचायत औराही खालेपुरवा निवासी आठवीं के छात्र मोहित (17) ने सोमवार की रात संदिग्ध हालात में विषाक्त पदार्थ खा लिया। उसकी तबीयत खराब होने पर परिजनों को विषाक्त पदार्थ खाने की जानकारी हुई। इसके बाद परिजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। वहां मोहित की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। वहां देर रात इलाज के दौरान मोहित की मौत हो गई। चिकित्सकोंं की सूचना पर पहुंची मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मोहित के बड़े पिता रामकरन ने बताया कि मोहित ने विषाक्त क्यों खाया, इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें