फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कक्षा नौ के छात्रों ने पहली बार दी मिड-लाइन असेसमेंट परीक्षा

Tue, 16 Dec 2025 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज में मिडलाइन असेसमेंट परीक्षा देते छात्र-छात्राएं।    -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। जिले के 59 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सोमवार को कक्षा नौ के छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक गुणवत्ता आंकने के लिए पहली बार मिड-लाइन असेसमेंट परीक्षा आयोजित की गई।
विज्ञापन


समग्र शिक्षा (माध्यमिक) के तहत आयोजित इस परीक्षा में पंजीकृत 4,554 परीक्षार्थियों में से लगभग 80 प्रतिशत छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

राजकीय माध्यमिक विद्यालय जिगनिया छत्रपाल के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की तैयारी का आकलन कर भविष्य की शैक्षणिक रणनीति को प्रभावी ढंग से निर्धारित करना है। परीक्षा ओएमआर शीट पर कराई गई, जिसमें हिंदी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों से 15-15 प्रश्न पूछे गए। दूर-दराज के विद्यालयों के छात्रों ने भी इसमें पूरी सहभागिता की।

जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद ने बताया कि परीक्षा संबंधी समस्त कार्य परख ऐप के माध्यम से किया जा रहा है। डाटा अपलोडिंग के लिए 24 घंटे की समय सीमा तय की गई है, जिसके लिए नियंत्रण कक्ष में कर्मचारी डाटा फीडिंग में जुटे हैं। परीक्षा के अंतिम आंकड़े मंगलवार तक स्पष्ट हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें