फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस को लेकर रंग-बिरंगी झालरों से जगमगाए चर्च

विज्ञापन
बहराइच में क्रिसमस-डे के अवसर पर सजा जेल रोड पर चर्च। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। क्रिसमस पर्व की तैयारियां जिले में पूरी हो गई हैं। शहर, गांव और कस्बों में स्थित गिरिजाघर मंगलवार की शाम बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से जगमगा उठे। बुधवार को सुबह आठ बजे से प्रार्थना सभाएं होंगी। फिर परंपरागत तरीके से प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाया जाएगा। वी विश यू मैरी क्रिसमस की गूंज गिरिजाघरों में पूरे दिन सुनाई पड़ेगी।
विज्ञापन

क्रिसमस का पर्व बुधवार को है। इस पर्व की धूम चारों ओर दिख रही है। तैयारियां पूरी हो गईं हैं। प्रभु यीशु के जन्मदिवस के अवसर पर गिरिजाघरों को बिजली की झालरों व फूल मालाओं से सजाया गया है। मंगलवार को शाम होते ही गिरिजाघर बिजली की झालरों से जगमगा उठे। शहर के मेथोडिस्ट चर्च, सीएनआई चर्च की सजावट काफी मनमोहक रही। इसके अलावा सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट इंटर कॉलेज और गोंडा रोड पर स्थित सेंट नार्बट इंटर कॉलेज और मिशन अस्पताल में स्थित चर्च की सजावट भी आकर्षण चुराती रही।
सुबह होते ही गिरिजाघरो में आठ बजे से प्रभु यीशु की याद में प्रार्थना सभाओं का दौर शुरू होगा। इसके बाद सेंटाक्लाज की ओर से लोगों को उपहार बांटे जाएंगे। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर भी पादरियों ने समुदाय के लोगों को प्रभु यीशु का संदेश सुनाकर पदचिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित किया। ईसाई समाज के लोगों ने प्रभु यीशु की ओर से बताए गए मानवता के रास्ते पर चलने का संकल्प भी लिया। रुपईडीहा में स्थित मिशन अस्पताल व स्कूल में भी प्रभु यीशु के जन्मदिन पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें