फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल सीमा से शुरू हुई चीन की निगहबानी, एसएसबी के साथ वायुसेना व सेना की टुकड़ी तैनात 

Thu, 10 Sep 2020 02:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा प्रभंजन शुक्ला, बहराइच
विज्ञापन
indo-nepal border - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चीन से वास्तविक नियंत्रण रेखा पर बढ़े तनाव और उसकी सैन्य तैयारियों पर नजर रखने के लिए भारतीय सेना ने नेपाल सीमा पर भी अपनी मुस्तैदी और सतर्कता बढ़ा दी है। उत्तर प्रदेश से लगी नेपाल की सीमा पर सुरक्षा के लिए वायुसेना के साथ सेना की एक कंपनी भेजी गई है। यहां फिलहाल अस्थायी ठिकाना बनाया गया है। इस यूनिट से मुख्य रूप से रडार यूनिट लगाई गई है। 

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार सीमा पर होने वाली चीनी सैन्य गतिविधियों पर नजर रखने के मद्देनजर यह कदम उठाया जा रहा है। भारत से बढ़ते तनाव के चलते चीन नेपाल से नजदीकियां बढ़ाने में लगा हुआ है। इसी को देखते हुए नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की दिशा में भारतीय सेना लगी हुई है। हालांकि इस सीमा पर सशस्त्र सीमा बल की तैनाती पहले से ही है। यह बल भारतीय सेना और वायुसेना से बराबर संपर्क में हैं। 

बीकेटी एयरफोर्स स्टेशन भी तैयार
इस तनातनी के बीच मध्य वायु कमान ने किसी भी स्थिति से तुरंत निपटने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस कमान के तहत आने वाला राजधानी स्थित बीकेटी एयर फोर्स स्टेशन को अलर्ट पर रखा गया है। एयरफोर्स स्टेशन पर हवाई पट्टी से लेकर कई अन्य महत्वपूर्ण कार्यों को पहले ही पूरा किया जा चुका है। सूत्रों के अनुसार आवश्यकता पड़ने पर बीकेटी एयरफोर्स स्टेशन का इस्तेमाल किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें