फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पेराई सत्र के लिए चिलवरिया चीनी मिल तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। चिलवरिया चीनी मिल पेराई सत्र 2026-27 के लिए तैयार है। मिल की मरम्मत और रखरखाव का काम पूरा हो चुका है। 6000 टीसीडी क्षमता वाली मिल को पेराई के लिए करीब 96 लाख क्विंटल गन्ने की जरूरत होगी। इसके लिए मिल प्रबंधन ने सुरक्षित क्षेत्र के सभी गन्ना क्रय केंद्र मिल के पक्ष में आवंटित करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय में हुई बैठक में आईआरपी अनुराग गोयल ने बताया कि पेराई सत्र का संचालन उनके द्वारा किया जाएगा। बैठक में जिलाधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, सहकारी गन्ना विकास समिति बहराइच के चेयरमैन और मिल के अध्यासी मौजूद रहे। आईआरपी ने बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान का भी भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि पर्याप्त गन्ना आवंटित होने पर मिल का संचालन समय से शुरू किया जा सकेगा।

मिल की ओर से पेराई सत्र के लिए गन्ना सुरक्षण प्रस्ताव गन्ना आयुक्त को भेजा जा चुका है। आईआरपी ने मिल संचालन में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, प्रगतिशील किसानों और सहकारी गन्ना विकास समिति के संचालक मंडल से सहयोग की अपेक्षा जताई। अब सुरक्षित क्षेत्र के क्रय केंद्रों के आवंटन पर निर्णय के बाद मिल के संचालन की स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें