गिलौला (श्रावस्ती)। श्री राम बहादुर सिंह लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल बलगर सिंह पुरवा का रविवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया
विद्यालय के वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने लोकगीत, बसंती गीत, कव्वाली, नाटक, एकल गीत सहित कई अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। बच्चों ने कार्यक्रम के दौरान सुदामा चरित्र का सजीव चित्रण प्रस्तुत किया। विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य देव प्रताप सिंह, अभिषेक मिश्रा, विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश सिंह, प्रबंधक सीमा सिंह, शेरावाली शुक्ला, अमृतलाल पांडे, अमरनाथ द्विवेदी, टीएन लहरी वकर्मवीर सिंह सहित काफी संख्या में अभिभावक व बच्चे मौजूद रहे।